अवसर, हेतुक और परिणाम (Occasion, Cause and Effect)

अवसर, हेतुक और परिणाम (Occasion, Cause and Effect) :-

धारा 5 के अनुसार वे तथ्य सुसंगत हैं जो सुसंगत तथ्यों या विवाद्यक तथ्यों के प्रसंग, हेतुक या परिणाम हैं या जो उस स्थिति को गठित करते हैं जिसमें वे घटित हुए या जिसने उनके घटित होने का अवसर दिया।
सरल अर्थ :-
वे तथ्य सुसंगत (relevant) माने जाएंगे, जो:
विवाद्यक तथ्यों (Facts in issue) या अन्य सुसंगत तथ्यों के प्रसंग (Occasion), कारण (Cause) या परिणाम (Effect) हों,
या वे तथ्य जो उस परिस्थिति (background) को बताते हों, जिसमें वे मुख्य तथ्य घटित हुए, या जिसने उनके घटित होने का अवसर दिया।

👉 आसान शब्दों में:
मुख्य तथ्य के पीछे का कारण, उसका माहौल, या उसके परिणाम भी सुसंगत तथ्य होते हैं।

उदाहरण 1 – हत्या का मामला
विवाद्यक तथ्य: A ने B की हत्या की।
प्रसंग (Occasion): हत्या से 1 घंटे पहले A और B में झगड़ा हुआ।
कारण (Cause): झगड़े में B ने A को सबके सामने अपमानित किया।
ये तथ्य सुसंगत हैं क्योंकि ये बताते हैं हत्या क्यों हुई।

उदाहरण 2 – धोखाधड़ी का मामला
विवाद्यक तथ्य: C ने D को नकली सोना बेचकर धोखा दिया।
परिणाम (Effect): D को ₹5 लाख का नुकसान हुआ।
पृष्ठभूमि (Background): C ने पहले ही नकली सोना खरीद रखा था जिसे वह बेचने वाला था।
ये तथ्य सुसंगत हैं क्योंकि ये धोखाधड़ी के परिणाम और पृष्ठभूमि बताते हैं।

मुख्य बात:
सिर्फ मुख्य तथ्य ही नहीं, बल्कि उसके आस-पास की परिस्थितियां, कारण और परिणाम भी सुसंगत तथ्य माने जाते हैं।

उदाहरण– प्रश्न यह है कि क्या A ने B को लूटा। ये तथ्य सुसंगत हैं कि लूट के थोड़ी देर पहले 8 अपने कब्जे में धन लेकर किसी मेले में गया और उसने दूसरे व्यक्तियों को उसे दिखाया कि उसके पास धन है।

उदाहरण– प्रश्न यह है कि क्या A ने B की हत्या की। उस स्थान पर जहां हत्या की गई थी या उसके आसपास जमीन पर गुत्थम-गुत्था होने के निशान सुसंगत तथ्य हैं।

उदाहरण – प्रश्न यह है कि क्या A ने B को विष दिया। विष से होने वाले लक्षणों के पहले 8 के स्वास्थ्य की दशा और A को B की वे आदतें पता होना जिनसे विष देने का अवसर मिला ये सुसंगत तथ्य हैं।

साधारण शब्दों में यह धारा कई तरह के तथ्यों को सुसंगत घोषित करती है। जैसे-
✓ऐसे तथ्य जो विवाधक तथ्यों के घटित होने के लिए मौका या अवसर देते हैं।
✓ऐसे तथ्य जो विवादक या सुसंगत तथ्यों का कारण है।
✓वे तथ्य जो विवाधक या सुसंगत तथ्यों का प्रभाव है।
✓ऐसी स्थिति को घटित करने वाले तथ्य जिनमे विवाधक या सुसंगत तथ्य हुए हो।

अवसर (Occasion) – ऐसे तथ्यों का साक्ष्य दिया जा सकता है जो मुख्य तथ्यों के होने का मौका बनते हैं। इस धारा का पहला उदाहरण भी मौके या अवसर से ही संबंधित है जिसमें यह कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति यह कहता है कि एक मेले में उसका पैसा लूट लिया गया था तो यह तथ्य की मेले की तरफ जाते हुए उसने अपने दोस्त को बताया था कि उसके पास कुछ पैसे हैं यह सुसंगत तथ्य है।
केस- आर बनाम रिचर्डसन इस मामले में यह तथ्य की लड़की उस वक़्त घर में अकेली थी जिस समय उसकी हत्या हुई थी यह सुसंगत तथ्य था क्योंकि हत्यारे को मौका मिला था।

हेतुक या कारण (Cause) – ऐसी सभी परिस्थितियों का साक्ष्य दिया जा सकता है जिनके कारण मुख्य तथ्य पैदा हुए हो। कारण से यह पता लगता है कि कोई कार्य क्यों हुआ होगा। इससे न्यायालय को कार्य के साथ-साथ उस व्यक्ति को जोड़ने में मदद मिलती है जिसने कार्य किया होगा क्योंकि आमतौर पर वही व्यक्ति किसी कार्य को करता है जो उसे करने का कारण रखता है।

उदाहरण के लिए– अगर किसी व्यक्ति के पास पैसा कम पड़ रहा है तो इससे यह पता लगता है कि उसे कर्ज की जरूरत है। अगर वह कर्ज की बात को मंजूर नहीं करता तो यह साबित करने के लिए कि उसने कर्ज लिया था उसकी जरूरत का साक्ष्य दिया जा सकता है।

केस- इन्डियन एयरलाइन्स बनाम माधुरी चौथरी (1965)- इस मामले में न्यायालय ने कहा कि जांच आयोग की रिपोर्ट किसी हवाई जहाज की दुर्घटना का कारण दर्शाने के लिए सुसंगत होती है। ऐसी रिपोर्ट सुसंगत होगी जिसमें दुर्घटना का कारण विवाद्यक तथ्य हो।

परिणाम (Effect)- हर कार्य कुछ ना कुछ प्रभाव छोड़ जाता है। ये प्रभाव केवल उस कार्य का होना ही दर्शित नहीं करते बल्कि उसकी प्रकृति पर भी प्रभाव डालते है।

उदाहरण के लिए- किसी व्यक्ति की मृत्यु आत्महत्या से हुई है या हत्या से यह घटना का प्रभाव देखकर जानना पड़ता है क्योंकि आत्महत्या और हत्या के प्रभाव अलग-अलग होते हैं।

केस- आर बनाम रिचर्डसन– इस मामले में एक लड़की की हत्या हुई थी और हत्यारे के जूते के निशान लड़की के घर में मिले थे जो यह बताते थे कि जूते का तलवा बिल्कुल नया था और उसमें थोड़ी-थोड़ी दूर पर कुछ कीले जड़ी हुई थी। ये निशान उस व्यक्ति के वहां आने का सबूत था। यह तथ्य सुसंगत है कि रिचर्डसन नाम का व्यक्ति जो बाद में पकड़ा गया और उसके घर से वही जूता मिला जो माप में बिल्कुल वैसा ही था क्योंकि इससे रिचर्डसन का उस स्थान पर उपस्थित होना साबित हो गया था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *